महासमुन्द

सीएमओ को मांग पत्र सौंपा
19-Jul-2022 3:28 PM
सीएमओ को मांग पत्र सौंपा

महासमुंद, 19 जुलाई। नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। इसमें समय पर वेतन, कर्मचारियों की भविष्य निधि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, समय मान वेतनमान सहित छह बिंदु शामिल हंै।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद तिवारी,  उपाध्यक्ष जयकिशन सोनी एवं जीतू सोनी ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ आशीष तिवारी से मुलाकात कर अपनी मांगों को पत्र के माध्यम से बताया है।

पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका के समस्त नियमित कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार प्रति माह के 7 तारीख तक वेतन एक साथ व सामूहिक रूप से किया जाना चाहिए। कर्मचारियों के वेतन से काटे गए भविष्य निधि की राशि को वेतन के साथ-साथ संबंधित कर्मचारियों के भविष्य निधि के खाते में प्रतिमाह जमा किया जाय। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन व स्वत्वों का भुगतान समय पर किया जाए ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने आगे कहा कि पात्रता अनुसार निकाय कर्मचारियों से समयमान वेतनमान दिया जाए एवं पदोन्नति के लिए रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्रवाई किया जाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news