महासमुन्द
महासमुंद, 20 जुलाई। शनिवार-रविवार तेज बारिश से भले ही जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया लेकिन किसानी के लिए इस लाभदायक माना जा रहा है। इस बारिश से खेत लबालब हो गए हैं। इस पानी से रोपाई के काम में तेजी आ गई है। अभी तक जिले में 2300 हेक्टेयर में रोपाई हो गई है। बोनी पद्वति से फसल ले रहे किसानों के लिए भी यह पानी फायदे मंद है। क्योंकि धान के छोट-छोटे को पानी की जरूरत है। बोनी का काम भी जिले में 1 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।
विभागीय जानकारी अनुसार इस साल जिले में 2 लाख 37 हजार हेक्टेयर में धान का रकबा है। बोनी का काम किसानों ने लगभग पूरा कर लिया है। रोपा का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बोनी कर चुके किसान इस पानी के बाद से बियासी का काम भी शुरू कर चुके हैं। इस साल कृषि विभाग द्वारा अब तक 68 हजार 16 कृषकों को खेती किसानी के लिए 299 करोड़ 92 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया है। वर्ष 2021.22 खरीफ वर्ष में 54 हजार 082 कृषकों को खेती.किसानी के लिए 220.93 करोड़ का ऋण वितरण किया गया था। इसके अलावा जिले के किसानों को 41 हजार 555 क्विंटल बीज वितरण किया जा चुका है। जिले में रोपा पद्घति से 57 हजार हेक्टेयर में धान की फसल किसान ले रहे हैं।