महासमुन्द

एक दिन निश्चित तारीख तय कर जिले में एक लाख बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा जाए-कलेक्टर
20-Jul-2022 2:54 PM
एक दिन निश्चित तारीख तय कर जिले में एक लाख बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा जाए-कलेक्टर

महासमुंद, 20 जुलाई। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने समय-सीमा की बैठक में वैक्सीनेशन मोबिलाइजेशन में पहले की अपेक्षाकृत तेजी लाने के  निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 की बूस्टर डोज कार्ययोजना बनाकर निर्धारित अवधि में जिले के सभी पात्र लोगों को बूस्टर डोज लगे यह सुनिश्चित करने को कहा कि इसके लिए पूरी कार्ययोजना बना ली जाए। एक दिन निश्चित तारीख तय कर पूरे जिले में एक लाख बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य  रखा जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वयस्क आबादी 18 से 59 वर्ष को मुफ्त प्रीकॉशन डोज विगत 15 जुलाई से 75 दिन यानी 30 सितम्बर तक नि:शुल्क लगाया जाएगा।
बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में हुई।

बैठक में कलेक्टर ने गोबर और वर्मी कंपोस्ट की कम खरीदी पर चिंता जताई। उन्होंने पशुपालकों से गोबर खरीदी और वर्मी उत्पादन नियमित तौर पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठानों में संचालित गतिविधियों और स्व सहायता समूह महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद सी.मार्ट में भेजने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना शासन स्तर से लगातार समीक्षा होती रहती है। हरेली पर्व 28 जुलाई से जिले  के दो स्वावलंबी गौठानों बडग़ांव एवं बम्हनी में गौमूत्र की खरीदी की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी समय रहते पूरी कर ली जाएं।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक ने जिले की गौठानों में 7 जुलाई से अभी तक गोबर खरीदी और वर्मी उत्पादन की जानकारी दी। उन्होंने जनपद सीईओ से कहा कि प्रति गौठानों में कम से कम 2 क्विंटल गोबर की खरीदी की जाए ताकि 15 दिन में गोबर खरीदी 30 क्विंटल दिखाई दे। इसी प्रकार वर्मी उत्पादन भी होना चाहिए। उन्होंने नगरीय निकायों के गौठानों में गोबर खरीदी पर प्रगति लाने को कहा।

कलेक्टर ने महानदी के तट व अन्य नदी के तट के किनारे बसे गांव में सतर्कता बरतने के निर्देश दिएए जिससे बांधों से छोड़े गए पानी के चलते जनहानि और धनहानि को रोका जा सके। उन्होंने महासमुंद के चलते भारी बारिश संभावित अतिवृष्टि नदी, नालों के उफान तथा बाढ़ की स्थिति  निर्मित होने पर लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने एवं तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में उन्होंने खाद-बीज वितरण की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने बारी-बारी से सभी विभागों के लंबित प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्य को समय में पूरा करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर संविदा ओपी कोसरिया, डा.नेहा कपूर, एसडी एम भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news