महासमुन्द

दो साल बाद जूनियर रेड क्रॉस उप समिति की बैठक हुई
20-Jul-2022 3:51 PM
दो साल बाद जूनियर रेड क्रॉस उप समिति की बैठक हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जुलाई।
जूनियर रेड क्रॉस उप समिति की बैठक की जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन अध्यक्ष जूनियर रेड क्रॉस समिति एस चंद्रसेन ने की। जूनियर रेड क्रॉस उपसमिति की बैठक नवकिरण अकादमी की सभा कक्ष में कल आहुत हुई। इस अवसर पर श्रीमती एस चंद्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन अध्यक्ष जूनियर रेड क्रॉस उप समिति ने कहा कि विगत 2 वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना प्रकोप से विद्यालय में  रेडक्रॉस की गतिविधियां ठीक से संचालित नहीं हुआ है। आगामी माह में रेड क्रॉस प्रभारी शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जावेगा तथा जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अक्टूबर नवंबर में किया जाएगा।

इसी प्रकार अंतर राज्यीय प्रशिक्षण शिविर में भी जिले के रेड क्रॉस दल को भेजा जाएगा। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थाएं तैयार रहें। उन्होंने रेड क्रॉस निधि का ऑडिट कराने को कहा। बैठक का संचालन जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी ने किया। उन्होंने जूनियर रेड क्रॉस के बुनियादी सिद्धांत को बताया। इस अवसर पर विकासखंड स्तर पर रेड्क्रॉस सचिव की नियुक्ति की गई।

महासमुंद विकासखंड हेतु प्रकाश दास मानिकपुरी, बागबाहरा हेतु पुष्प लता भार्गव, पिथौरा दिनेश कुमार साहू को विकासखंड सचिव का दायित्व सौपा गया। इसी प्रकार सरायपाली और बसना में सचिव की नियुक्ति हुई। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, जागेश्वर सिन्हा, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, रेड क्रॉस विकासखंड सचिव दिनेश साहू, पिथौरा प्रकाश दास मानिकपुरी, महासमुंद पुष्प लता भार्गव बागबाहरा, अर्चना तिवारी पटेवा, भावना पांडव पवन खेरा, विनीता अंजलि दीवान लाफिन खुर्द, देवेंद्र साह,ू धनीराम साहू, लोकेश सागर, महेंद्र कुमार, नरेश विश्वकर्मा सहित जिले भर के रेड क्रॉस प्रभारी उपस्थित थे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news