महासमुन्द

स्कूल स्टाफ को लगा बूस्टर डोज
22-Jul-2022 5:15 PM
स्कूल स्टाफ  को  लगा बूस्टर डोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जुलाई।
देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के समस्त स्टाफ  को कोविड का बूस्टर डोज लगाया गया। जिसमें प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी, नंदकुमार साहू, कृष्ण कुमार साह, अजय कुमार तान्डी, लोकेश चंद्राकर, नीलकंठ साहू, कुंवर सिंह दीवान, जितेंद्र चक्रधारी, चौलेंद्र सिंह, धनीराम चक्रधारी, भूखन निषाद,गरिमा साहू, योगिता महाकुर, बसंती यादव, अनीता पिलाई प्राथमिक प्रभारी,जयश्री श्रीवास्तव, लक्ष्मी कामेश्वरी, किरण विश्वकर्मा, मीनाक्षी पांडे, सुनीता साहू, डिगेश्वरी चक्रधारी, लक्ष्मी साहू, गायत्री साहू को कोविड-19 का बूस्टर डोज लगाया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीनेटर नेहा चंद्राकर तथा ऑपरेटर पल्लवी निषाद उपस्थित थे। संस्था के प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने कहा कि बूस्टर डोज लेने से एंटीबाडी फिर से बन जाएगी इससे कोरोना के लक्षण गंभीर नहीं होंगी। वैक्सीन लगने के बाद  अगर कोई संक्रमित होता भी है तो हॉस्पिटलाइजेशन की नौबत नहीं आएगी। ऐसे में जरूरी है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोग तीसरी खुराक  जरूर लगवा लें। यह जानकारी संस्था के वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार साहू ने दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news