रायगढ़

गांजा के साथ ओडिशा के दो पकड़ाए
25-Jul-2022 3:42 PM
गांजा के साथ ओडिशा के दो पकड़ाए

रायगढ़, 25 जुलाई। सरिया थाना से सटे ओडिशा बार्डर पर गांजे की अवैध तस्करी रोकने पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। कल देर शाम सरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत दो गांजा तस्करों को पुलिस टीम मुखबिर सूचना पर सरिया के आगे भटली चौक सरिया पर ओडिशा से मोटर सायकल पर गांजा लेकर आते समय नाकेबंदी कर पकड़ा गया है, जिनसे 4 किलो गांजा कीमत 20 हजार रुपए बरामद हुआ है।

 सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तेलीपाली ओडिशा से दो लडक़े मोटर सायकिल पर गांजा लेकर सरिया की ओर निकले हैं। मुखबिर सूचना पर पुलिस स्टाफ ओडिशा से सरिया में प्रवेश करने वाले कई स्थानों पर नाकेबंदी कर संदेहियों के आने का इंतजार किया गया। देर शाम सरिया के आगे भटली चैक पर सहायक उप निरीक्षक देवनाथ साहू के हमराह स्टाफ द्वारा नाकेबंदी पाइंट में ओडिशा की ओर से आ रहे मोटर सायकल सीजी 13 जी .3842 को रोका गया, जिसे चेक करने पर उनके पास रखे एक प्लास्टिक बोरा में 4 प्लास्टिक पन्नी अलग-अलग कलर में रखा 4 पैकेट बंधा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसका वजन 4 किलो पाया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम अजय पटेल (25) एवं कमल कुमार दास (27) दोनों निवासी तेलीपाली ओडिशा बताये जिनसे 4 किलो गांजा और गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल की जब्ती कर आरोपी अजय पटेल  और कमल कुमार दास के विरूद्ध थाना सरिया में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news