रायगढ़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं नजमा
27-Jul-2022 4:25 PM
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं नजमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 27 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर हरियाणा के गुरूग्राम मे आयोजित किया गया।जिसका शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। प्रथम सत्र मे भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती  डी.पुरूदेशवरी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद ने मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा अजीम खान ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री खट्टर ने कहा कि भाजपा मे प्रशिक्षण का अत्यधिक महत्व होता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता को लक्ष्य की प्राप्ति होती है जिससे वह देश और समाज मे सकारात्मक ढंग से कार्य करने की पध्दति को अपनाता है।उन्होने कहा कि कांग्रेस  अल्पसंख्यक समुदाय को संघ का भय दिखाकर राजनीतिक करती रही है।भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की नीति को चरितार्थ कर अल्पसंख्यक वर्ग के लिए नित कार्य कर रही है जिसका परिणाम काग्रेस गिनती के राज्य तक ही सीमित हो गई है यह काग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ता कदम साबित होगा।स्वागत भाषण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी ने दिया और कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय अब जागॄत हो चुका है और काग्रेस के बहकावे मे आने वाला नही है।राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर मे राष्ट्रीय पदाधिकारीगण भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी प्रदेश अध्यक्ष सहित छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा अजीम खान शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news