सरगुजा

प्रत्येक घरों में पीने का पानी पहुंचे, इसकी निगरानी करना हम सब की जिम्मेदारी-आदित्येश्वर
05-Aug-2022 8:19 PM
प्रत्येक घरों में पीने का पानी पहुंचे, इसकी निगरानी करना हम सब की जिम्मेदारी-आदित्येश्वर

जिपं उपाध्यक्ष ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 अगस्त।
शहर से लगे ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल पहुंचाने जल जीवन मिशन के कार्यों का भूमिपूजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने किया। उन्होंने किसानों से मिलकर खेती की स्थिति की जानकारी ली और राजीव किसान न्याय योजना का लाभ लेने की बात कही।

अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम केशवपुर,थोर, लब्जी, हर्राटिकरा और झुमर पारा में करीब 10 करोड़ से ज्यादा की लागत से पानी टंकी के माध्यम से प्रत्येक घर में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा।

जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रत्येक घरों में पीने का पानी पहुंचे,  इसकी निगरानी करना हम सब की जिम्मेदारी है। भविष्य की जरूरतों के मुताबिक योजना तैयार किया गया है। जहां कमी है, वहां अलग से काम किया जाएगा।उन्होंने प्रत्येक गांव में किसानों से खेती की स्थिति की जानकारी ली।
 
किसानों ने बताया नहर किनारे के खेत भी सूखे पड़े हैं। जिपं उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपने खेत में धान जरूर लगाने और सहकारी समिति में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने कहा। इसके बिना राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने उक्त ग्रामों में स्वीकृत शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।
 
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र सोनी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष वर्मा, सचिव विनय गुप्ता, पार्षद सतीश बारी, आशीष जायसवाल, बीडीसी श्वेता सिंह, नरेंद्र,प्रकाश मानिकपुरी, सरपंच, पंचगण ग्रामीणजनों के साथ उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news