महासमुन्द

बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मणों व मुख्य यजमान संसदीय सचिव विनोद ने की चित्रोत्पला महानदी की आरती
08-Aug-2022 3:43 PM
बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मणों व मुख्य यजमान संसदीय सचिव विनोद ने की चित्रोत्पला महानदी की आरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त।
गंधेश्वर नाथ ट्रस्ट कमेटी, अतिश्रीरूद्रात्मक महायज्ञ समिति, बोल बम सेवा समिति व सिरपुर के समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में कल रविवार को ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के गंधेश्वरनाथ स्थित महानदी के तट पर पहली बार दिव्य गंगा आरती हुई। आचार्य पंकज तिवारी के सानिध्य में 11 बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 3 ब्राह्मणों व मुख्य यजमान संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने चित्रोत्पला महानदी की आरती की। 

गौरतलब है कि गंगा आरती का सिरपुर में यह पहला आयोजन है। यही वजह है कि इसमें शामिल होने और साक्षी बनने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा दीपदान के लिए दीपक की भी व्यवस्था की गई थी। आरती के लिए मुख्य मंच तैयार किया गया था। इस दौरान सिरपुर में कल सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए 12 हजार से अधिक कांवरिए भी नदी में आरती केलिए मौजूद  थे। मुख्य यजमान ने अपनी टोली के साथ सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम बम्हनी के श्वेत गंगा कुंड से पवित्र जल लेकर बाइक रैली निकाली।

जलाभिषेक के लिए 50 किमी निकाली बाइक रैली संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में बम्हनी के श्वेत गंगा का जल लेकर सिरपुर गंधेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक किया। रैली में शामिल लोगों का बम्हनी से लेकर सिरपुर तक जगह-जगह स्वागत किया गया। बम्हनी से रैली शुरू हुई जो महासमुंद, तुमगांव, जलकी होते हुए 50 किलोमीटर दूर सिरपुर पहुंची, जहां जलाभिषेक किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news