रायपुर

नन्ही रिद्धी का बड़ा कारनामा, दुबई में जूनियर जिम्नास्ट स्पर्धा में पदक
16-Aug-2022 4:30 PM
 नन्ही रिद्धी का बड़ा कारनामा, दुबई में जूनियर जिम्नास्ट स्पर्धा में पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अगस्त। 
रायपुर में जन्मी नन्ही रिद्धी जिजेश ने जिम्नास्टिक में ऊंची छलांग लगाई है। रिद्धी ने दुबई में जूनियर जिम्नास्टिक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है, और इससे भविष्य में एक बड़ी खिलाड़ी बनने की उम्मीद भी जगी है।

सात साल की रिद्धी अपने माता-पिता के साथ दुबई में रहती है। उसने हाल ही में जिम्नास्टेक्स दुबई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय जूनियर जिम्नास्टिक स्पर्धा, जिसमें वोल्ट, फ्लोर और बार व बीम में स्वर्ण रजत, और कांस्य पदक हासिल की। इसमें कई देशों के प्रतियोगी हिस्सा ले रहे थे। उसकी उपलब्धि से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही है, वो दुबई में प्रशिक्षण ले रही हैं। रिद्धी के पिता जिजेश पे्रम कुमार एक स्थानीय कंपनी में ऑफिसर हैं, और मां पूजा भी  सेवारत है।

लचीली शरीर की रिद्धी की रूचि को देखकर माता-पिता ने उसे जिम्नास्ट की ट्रेनिंग मुहैया कराई, और इसके बाद उसने स्पर्धाओं में कदम रखा। रिद्धी ने बहुत कम समय में ऊंचे मुकाम हासिल की है। रिद्धी जिजेश वर्तमान में दुबई में रहकर महज 03 वर्ष कीर उम्र से जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। रिद्धी जिजेश (उम्र- 7 वर्ष) कलात्मक जिम्नास्टिक में ओलंपिक पद जीतने का लक्ष्य रखा है। यही नहीं, रिद्धी जिजेश ने जंप रोप में कम समय में अधिकतम संख्या में जंप करने पर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है।

रिद्धी के नाना गायत्री नगर निवासी एन राजा सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री हैं। राजा की ही प्रेरणा से रिद्धी ने जिम्नास्ट के क्षेत्र में कदम रखा, और उपलब्धियां हासिल की है। उसकी उपलब्धि से परिजन काफी खुश हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news