रायपुर

हुक्का फ्लेवर और पाइप बेच रहा कैफे पान का संचालक रिजवान गिरफ्तार
18-Aug-2022 4:47 PM
हुक्का फ्लेवर और पाइप बेच रहा कैफे पान का संचालक रिजवान गिरफ्तार

रायपुर, 18 अगस्त। तेलीबांधा में हुक्का से संबधित सामग्री बिक्री करते  पान कैफे के  संचालक को गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में बुधवार को तेलीबांधा पुलिस को एक्सप्रेस-वे ओव्हर ब्रिज के नीचे स्थित पान कैफे के संचालक द्वारा कैफे में हुक्का से संबंधित सामग्री बेचने की सूचना मिली थी। इस पुलिस ने रेड किया। कैफे में  मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद रिजवान और  स्वयं को पान कैफे का संचालक होना बताया।  कैफे की तलाशी लेने पर कैफे में हुक्का से संबंधित सामग्री बड़ी मात्रा में मिली। पुलिस ने  रिजवान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का के फ्लेवर, हुक्का पाईप जब्त  कर  धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही अपराध दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी मोह0 रिजवान  उम्र 28 साल निवासी गली नंबर 3 छत्तीसगढ़ डीजल के पास थाना मौदहापारा का निवासी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news