गरियाबंद

कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
21-Aug-2022 6:53 PM
कांग्रेसियों ने मनाई राजीव  गांधी की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 21 अगस्त।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा व राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू गॉर्डन स्थित स्व. राजीव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को स्वर्णिम युग को याद करते हुए गगनभेदी नारे लगाए। नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गाँधी आधुनिक भारत के जनक थे। आजाद भारत को आधुनिकता से जोडऩे और उन्हें आगे बढ़ाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को जाता है। आज टेक्नोलॉजी में अभूतपूर्व विकास स्वर्गीय राजीव गाँधी जी की देंन है। पालिका उपाध्यक्ष चतुर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वर्गीय राजीव गाँधी के योगदान को याद किया। 

उन्होंने कहाकि स्वर्गीय गाँधी ने देश के सभी वर्गों के साथ पिछड़े वर्ग के लोगो के उत्थान के लिए कार्य किया। हम सभी उनके ऋणी है। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, उपाध्यक्ष चतुर जगत, एल्डरमैन व सचिव जिला कांग्रेस रामा यादव, एल्डरमैन मेघनाथ साहू, शाहिद रजा, महामंत्री राजा चावला, उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, निर्माण यादव, विमल डागा, माखन निषाद, बल्लू देवांगन, विक्रम कहार, बीरबल बंजारा, घनश्याम साहू, देवा सोना, प्रभात जगत, हरीश करपाने, पुरुषोत्तम जगत, आकाश सोना सहित बड़ी संख्या कांग्रेस जन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news