राजनांदगांव

सीएम बघेल ने किया 31वां जिला का शुभारंभ
04-Sep-2022 12:55 PM
सीएम बघेल ने किया 31वां जिला का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 सितंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य का नवगठित 31वां जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का भव्य शुभारंभ 3 सितंबर को किया।  मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीजी विवेकानंद, आईजी दुर्ग रेंज बीएन मीणा, डीआईजी राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह, कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जगदीश सोनकर, एसपी राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर, एसपी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा शामिल हुए। राजनांदगांव एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं एसपी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहा। नवगठित जिला का शुभारंभ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 3 सितंबर को नवगठित  जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के 31वें जिले के रूप में किया। नया जिला बनने से लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला राजनांदगांव से अलग होकर एक नए प्रशासनिक इकाई के रूप में पहचान बनाने जा रहा है। नया जिला बनने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास होगा। नए जिले की स्थापना पर खैरागढ़ में मुख्यमंत्री के सभा में एवं विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग लोगों की भीड़ आने की संभावना को देखते उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहा। नवीन जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण सीमावर्ती जिलों से सटे क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग भी की जा रही थी। साथ ही जिला राजनांदगांव एवं अन्य जिलों से भी पुलिस बल की मांग कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

एसपी ने किया पदभार ग्रहण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया गया। शुभारंभ जिसमें एडीजी विवेकानंद, आईजी दुर्ग रेंज बीएन मीणा, डीआईजी राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह, कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जगदीश सोनकर एसपी राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर शामिल हुए। इस अवसर पर नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में एसपी अंकिता शर्मा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news