राजनांदगांव

सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा होगी पुरस्कृत
04-Sep-2022 5:03 PM
सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा होगी पुरस्कृत

राजनांदगांव, 4 सितंबर। अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा गणेश उत्सव की परंपरा को प्रोत्साहित करने  सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। सर्वश्रेष्ठ मूर्ति को नगद एवं शील्ड प्रदान किया जाएगा। अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने बताया कि गणेश उत्सव की विशिष्ट परंपरा को ध्यान में रखते एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विसर्जन झांकी को भी पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है। विसर्जन झांकी 2 वर्ग में अ एवं ब वर्ग दोनों ही वर्गों में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार नगद एवं शील्ड प्रदान किया जाएगा। अग्रवाल नवयुवक मंडल के कार्यक्रम प्रभारी सागर अग्रवाल ने बताया कि गणेश मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन झांकी अ एवं ब वर्ग को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन हेतु आखिरी तारीख 6 सितंबर रखी गई है। रजिस्ट्रेशन पूर्णत: नि:शुल्क है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news