राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने गंडई में जिला अस्पताल की रखी मांग
05-Sep-2022 2:55 PM
कांग्रेसियों ने गंडई में जिला अस्पताल की रखी मांग

खनिज विकास निगम अध्यक्ष ने ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 5 सितंबर।
खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन रविवार को नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सामान्य बैठक में शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस के स्थानीय नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक में चर्चा के दौरान गंडई के कांग्रेसियों ने एक स्वर में गंडई में जिला चिकित्सालय खोले जाने की मांग रखी, जिस पर आश्वासन भी मिला।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिला के शुभारंभ बाद खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने नगर पंचायत के सभागार में कांग्रेसियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते कहा कि  हमारी सरकार ने जो कहा वो कर दिखाया। हमारी पार्टी हर क्षेत्र में विकास हो, इस पर काम कर रही है। जिला बनने के बाद अब बड़े-बड़े विभाग आप लोगों के नजदीक होगी। जिससे आमजन को आने-जाने और समय सहित पैसों की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा जमीन से जुड़ी नेता है। आप लोगों की हर समस्या के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आने वाले आम चुनाव में फिर एक बार ऐतिहासिक जीत दिलाने सभी कमर कस लें। नेता, कार्यकर्ता, आम जनता हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्या सुने और उसे दूर करे। बैठक में कांग्रेसियों ने एक स्वर में गंडई में जिला अस्पताल की मांग करते कहा कि स्वास्थ्य को लेकर यह क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ है। यहां हर क्षेत्र दूर है, इसलिए यहां जिला अस्पताल की आवश्यकता है। जिससे वनांचल वासियों को भी सुविधा मिलेगा। सभी लोग एक स्वर में जिला अस्पताल की मांग की है।

बैठक में विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, युवराज लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, नीना विनोद ताम्रकार, कामदेव जंघेल, रूखमणी देवांगन, चेतन देवांगन, जावेद खान, रमेश साहू, हबीब खान, सुरेंद्र जायसवाल, सतीश सिंधानिया, साकेत दुबे, मोहसीन खान, भिगेश यादव, नारायण चतुर्वेदी, सूरज नामदेव, अमित टंडन, अशरफ सिद्धिकी, बिसाहू सिन्हा, भूषणमनी झा, गुलशन तिवारी, विश्वराज ताम्रकार, शैलेन्द्र जायसवाल  आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news