रायगढ़

एनसीसी कैडेट ने ऐतिहासिक राम झरना का भ्रमण किया
09-Sep-2022 4:51 PM
एनसीसी कैडेट ने ऐतिहासिक राम झरना का भ्रमण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 9 सितंबर।
एनसीसी रायपुर ग्रुप के तत्वावधान में 28 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायगढ़ द्वारा संचालित की जा रहे एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय शिविर में विभिन्न स्थानों से आए कैडेट्स के शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ डिप्टी कैंप कमांडेंट एवं 28 सीजी बटालियन एनसीसी रायगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विनय मल्होत्रा के  ओजस्वी उद्बोधन से हुआ.

 कर्नल मल्होत्रा ने सभी कैडेट्स को एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय स्तर के कैंप में सम्मिलित होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही साथ कैम्प में दिन प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं  प्रतिस्पर्धाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य भारत के विभिन्न संस्कृतियों,सभ्यता, परंपराओं, व्यंजनों, प्राकृतिक धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों आदि से रूबरू होने हेतु कैंप आयोजित किया जाता है।

कर्नल मल्होत्रा ने सभी कैडेट्स को एकता व अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में कैंप में सम्मिलित होने की आशा व्यक्त किए। कैडेट्स भी इस कैंप को करने के लिए अति उत्साहित व खुश नजर आए। इसके पश्चात रायगढ़ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक राम झरना का भ्रमण किया गया पूर्वजों द्वारा बताया जाता है कि यहां भगवान श्री राम 14 वर्ष वनवास के दौरान इस स्थान में विश्राम किए थे।  ऐसे स्थल मे भ्रमण के दौरान कैडेट्स ने भगवान श्री राम के पादुका स्थल, जल के उद्गम स्थल, जलकुंड झरना के साथ साथ जंगल का खूब लुफ्त उठाया तथा ऐतिहासिक स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी अपने को गौरवान्वित महसूस किए।

भ्रमण पश्चात राम झरना में ही एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी श्रीमती स्टाइलो मंडावी जी की गरिमामय उपस्थिति मैं वन विभाग के एसडीओ अमिता गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन से कैडेट्स को वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा तथा महत्व के बारे में एवं वृक्षों के वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा आदि पर विस्तार से बताएं तथा वृक्षों की प्रजातियों के रखरखाव व रोपण की विधियों की जानकारियां भी दी। कैडेट्स ने बड़ी गंभीरता से उद्बोधन को सुना साथ ही साथ जिज्ञासा पूर्वक कैडेट्स कुछ प्रश्न भी किए।

कैडेट्स ने इस स्थल का खूब आनंद उठाएं तथा इस भ्रमण से बहुत ज्यादा प्रभावित भी हुए।  
उक्त जानकारी एनसीसी अधिकारी विनोद षडंगी ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news