बीजापुर
जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, पहले दिन 25 यूनिट जमा
17-Sep-2022 9:12 PM
बीजापुर, 17 सितंबर। जिला अस्पताल बीजापुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बीजापुर के सौजन्य से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।
ब्लड बैंक बीजापुर ने पहले दिन 25 यूनिट ब्लड डोनेशन कलेक्ट किया है। ब्लड डोनेशन करने वालो में ट्रैफिक पुलिस, बैंक कर्मचारी सहित युवा शामिल थे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में ब्लड बैंक जिला अस्पताल बीजापुर के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। भारतीय रेड क्रास सोसायटी द्वारा ब्लड डोनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
सिविल सर्जन सह जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभय सिंह तोमर ने बताया की यह ब्लड डोनेशन और कलेक्शन पूरे सप्ताह भर चलेगी। आज युवाओं, बैंक कर्मियों सहित ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने ब्लड डोनेट किया है। हमारा लक्ष्य 250 यूनिट ब्लड कलेक्शन का है। जिसमें पहले दिन 25 यूनिट कलेक्ट किया गया हैं।