महासमुन्द
निरीक्षक के सूने मकान में चोरी
26-Sep-2022 7:46 PM
महासमुंद, 26 सितम्बर। महासमुंद जिला मुख्यालय के न्यू सिविल लाइन स्थित सूने मकान में चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर बाथरूम से जम्बो सेट सावर यूनिट, बाथ हेंगर सहित 35 हजार का माल ले गए।
घटना महासमुंद के न्यू सिविल लाइन में रहने वाली प्रमिला मंडावी निरीक्षक के घर घटी है। इस वक्त वे ईओडब्ल्यू रायपुर में पदस्थ हैं। रायपुर में ड्यूटी होने के कारण महासमुंद का मकान बंद रहता है। निरीक्षक प्रमिला मंडावी पिछले माह 7 अगस्त को अपने घर महासमुंद आईं थी। वे सामने के गेट की चाबी केयर टेकर गुलाब नामक व्यक्ति को देकर चली गईं थी। 23 सितंबर को जब वे आईं तो मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। सभी कमरों के ताले भी टूटे थे। बाथरूम में लगे जगुआर कंपनी का जम्बो सेट, सावर यूनिट, बाथ हेंगर, राड, सहित घर का सामान ले गए।