रायपुर

छत्तीसगढ़ आप पार्टी के नेता गुजरात चुनाव में जुटे
29-Sep-2022 6:03 PM
छत्तीसगढ़ आप पार्टी के नेता गुजरात चुनाव में जुटे

रायपुर, 29 सितंबर। गुजरात मे होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी के शुरुआती प्रचार की खातिर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आज टीम पहुची गुजरात के वडोदरा शहर जहा से आस पास के ग्रमीण इलाको में पहुचेगी और आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेगी । कोमल हुपेंडी ने कहा जिस प्रकार गुजरात मे हमे बदलाव देखने को मिल रहा है,जिसका प्रभाव आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़  में भी दिखेगी तथा आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।   आम आदमी पार्टी के प्रचार दल में कोमल हुपेंडी के साथ तेजेन्द्र तोडेकर, अजीम खान, हरेश चक्रधारी, नरेंद्र नाग ,संत राम सलाम, राज शर्मा, शंकर सिंह, कृष्णा दुग्गा, बजरू दुग्गा, शिवलाल दुग्गा, राम कुमार कोमरा, सुनहेर हिडको ,श्याम लाल दुग्गा, शिव पोटाई, गजानंद जैन, रामलाल दुग्गा आदि साथ हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news