रायपुर
रायपुर, 1 अक्टूबर। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने दो दिन पहले स्कॉउट गाइड के बच्चों को सम्मानित किया था। इनमें हर्षिता देवांगन भी शामिल है। छग देवांगन समाज ने भी हर्षिता का सम्मान किया। हर्षिता कक्षा नवीं से भारत स्काउट गाईड से जुड़ी हुई है। हर्षिता ने कोविडकाल में सभी अपने घर में थे। तब इन्होंने मास्क वितरण, जागरूकता, घर-घर जाकर कोविड से बचाव के लिए जागरूकता फैलाई। इस सम्मान के लिए छग देवांगन समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष चंदू देवांगन के द्वारा हर्षिता देवांगन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह समाज के लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद देवांगन, सोहन देवांगन, विजय देवांगन, सोनू देवांगन, प्रियंका देवांगन, जयंत देवांगन, छगन देवांगन तथा ओबीसी महासभा से महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा निर्मलकर, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।