सरगुजा
अंबिकापुर, 2 अक्टूबर। नगर के खटीक पारा में 14 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। हालांकि पिता ने यह बताया है कि उसकी पुत्री पूर्व में किसी बात को लेकर आत्महत्या करने की बात कही थी।
पुलिस ने बताया कि खटीक पारा निवासी राजेश साहू की 3 बेटी और एक बेटा है। उसकी 14 वर्षीय बेटी लाली साहू 9वीं कक्षा की छात्रा थीं। पिता ने बताया कि बेटी दादी के घर 6 वीं से 8वीं तक पढ़ रही थी, जहां से वापस आने की बेटी ने जिद की थी। नहीं ले जाने पर आत्महत्या की बात कही थी। जिसके बाद पिता बेटी को अम्बिकापुर ले आये। बीती सुबह घर के लोगों को नाश्ता देने के बाद राजेश साहू की पत्नी छोटे बेटे के साथ बिलासपुर चौक स्थित दुकान चली गई। बेटी घर पर अकेले थी। मंझली और बड़ी लडक़ी परीक्षा देने गए थे,मंझली बेटी परीक्षा देकर घर पहुंची तो देखा कि छोटी बहन लाली लोहे के पाइप पर दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली थी।
जिसके बाद घटना की जानकारी मंझली बेटी ने फोन पर अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदे से उतार कर निजी वाहन से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा आधे घंटे के उपचार के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।