रायपुर

बच्चों के बीच तू-तू, मैं-मैं, दो महिलाओं ने की जमकर मारपीट
04-Oct-2022 5:46 PM
बच्चों के बीच तू-तू, मैं-मैं, दो महिलाओं ने की जमकर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अक्टूबर। राजेन्द्र नगर इलाके में दो महिला गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली बात पर महिलाओं के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी आ गए। दोनों महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीएसयूपी कालोनी निवासी अनिता बघेल ने शिकायत दर्ज कराई, कि  सोमवार की रात को मोहल्ला की लड़कियां वहीं पास मेें खेल रही थी। इस बीच भारती, दीप्ति, छोटू और देवकी किसी बात को लेकर अनिता की बेटी को चिढ़ा रहे थे। मना करने पर आरोपी लड़कियां गाली गलौज करने लगी। जिसपर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। अनिता के द्वारा बीच बचाव करने लगी तभी आरोपी लड़कियों की मां वहां आ गई। बात और बढ़ गई। बच्चों की लड़ाई दो गुटों की लड़ाई बन गई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घरों की महिलाएं एक-दूसरे से मारपीट करने लगी। दोनों में जमकर लात घूंसे चले। वहीं बीच बचाव करने आए लोगों पर भी महिलाओं ने हमला कर दिया। देखते ही देखते कालोनी का माहोल गर्मा गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news