बस्तर

कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी का निरीक्षण की, सुपोषण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी
03-Nov-2022 10:42 PM
कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी का निरीक्षण की, सुपोषण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी

जगदलपुर, 3 नवंबर। कलेक्टर ने यहां संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया और यहां बच्चों की दर्ज संख्या, उपस्थिति तथा सुपोषण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि इस केन्द्र में 13 बच्चे दर्ज हैं तथा सभी बच्चे नियमित तौर पर केन्द्र पहुंचते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने यहां इस माह वितरित की जाने वाली रेडी टू ईट की आपूर्ति आंगनबाड़ी केन्द्र तक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को तत्काल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वितरण हेतु अंडा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news