बस्तर

कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क का लिया जायजा
03-Nov-2022 10:43 PM
कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क का लिया जायजा

जगदलपुर, 3 नवंबर। कलेक्टर ने गुमड़पाल में संचालित गौठान का निरीक्षण किया और यहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।

उन्होंने यहां गोधन न्याय योजना के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्हें बताया गया कि यहां 1 लाख 73 हजार 790 च्ंिटल गोबर की खरीदी की गई और यहां 79 हजार 516 च्ंिटल केंचुआ खाद तैयार किया गया। इससे सदस्यों को 2 लाख 40 हजार रुपए की आमदनी हुई है। यहां इमली प्रसंस्करण, मछली पालन और मुर्गी पालन की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कलेक्टर ने रोजगार मूलक कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए अधोसरंचनाओं का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news