बस्तर

संसदीय सचिव ने महारानी अस्पताल की सुविधाएं-समस्याएं देखी, मरीजों का हालचाल जाना
06-Nov-2022 3:39 PM
संसदीय सचिव ने महारानी अस्पताल की सुविधाएं-समस्याएं देखी, मरीजों का हालचाल जाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 नवंबर।
नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग के संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन देर रात महारानी अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डों का रियलिटी चेक किया। शिशु कक्ष से लेकर गहन चिकित्सा कक्ष पहुंच कर उन्होंने व्यवस्था देखी और मरीजों का हालचाल जाना।

देर रात श्री जैन महारानी अस्पताल के कादंबनी पहुंच कर सर्वप्रथम शिशु वार्ड में भर्ती शिशुवती महिलाओं से चर्चा किया और नवजात बच्चों का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें मिल रहे उपचार से वह संतुष्ट नजर आए। इसके शिशुओं के गहन चिकित्सा कक्ष में जाकर भी व्यवस्था देखी।

वहीं कुछ परिचितों से भी उन्होंने मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मरीजों ने महारानी अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया।
युवक कांग्रेस नेता के पिता दुर्घटनाग्रस्त

युवक कांग्रेस के नेता व प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह के पिता राजकुमार सिंह दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसकी जानकारी मिलने पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन अस्पताल पहुंचे और घायल सिंह से मुलाकात किया तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना किया।इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री हेमु उपाध्याय, पार्षद बलराम यादव, संयुक्त सचिव मोईन अख्तर, विनोद कुकड़े व संदीप नवले उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news