बस्तर

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली
07-Nov-2022 9:23 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली

कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर नारेबाजी, महतारी हुंकार रैली का पोस्टर विमोचित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 नवंबर।
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में  11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली की तैयारियां बस्तर जिले में तेजी से की जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा ने आज शहर में विशाल स्कूटी रैली निकाली। भाजपा जिला कार्यालय से आरम्भ महिला मोर्चा की स्कूटी रैली को भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महतारी हुंकार रैली के बैनर पोस्टर का विमोचन भी किया।

महिला मोर्चा की स्कूटी रैली कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्ग व चौराहो से गुजरी व भाजपा कार्यालय पहुँच कर संपन्न हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि बिलासपुर में आहुत महतारी हुंकार रैली में जिले से भी मोर्चा की कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी, आज विमोचित किये गये बैनर पोस्टर शहर सहित गांव में भी चिपकाये जाएंगे।

स्कूटी रैली के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी,डा. सुभाऊ कश्यप,बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप,संतोष बाफना,श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी,समुंदसाय कच्छ, योगेन्द्र पाण्डेय,वेद प्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही,बाबुल नाग,सुरेश गुप्ता,राजेन्द्र बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव,आलोक अवस्थी,मनोज पटेल,वेदवती कश्यप,दीप्ति पांडे, रोशन सिसोदिया, टिकेश्वरी मंडावी, गोदावरी साहू,किरण सेन, सुधा मिश्रा, कुसुम परिहार, ललिता बघेल, किरण सेठिया, गीता नाग, माया बरई, गंगोत्री, रंजीता जोशी, त्रिवेणी रन्धारी, मीना विश्वकर्मा, लक्ष्मी कश्यप, कृष्णा रॉय, महेश्वरी ठाकुर, बिजली वैद्य, रीना घोष, फुलेश्वरी करई, पदमा कश्यप, शांति नाग, वैशाखी दास, मालती मंडावी, ममता मंडावी, रँगवती, नागेश्वरी, रामवती भंडारी, सीता नाग, मंजुला ध्रुव, श्वेता शुक्ला, प्रमिला कश्यप, धनमती प्रजापति, गीता मिश्रा, सुनीता, गीता वाणी, पुरनी कश्यप, मुक्ता दास,प्रकाश झा,अनिल लुंकड, आशू आचार्य,फूल सिंह सेठिया,अनिमेष चौहान, पिंटू साव,आनंद झा,अमर झा आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news