राजनांदगांव

हुंकार रैली की चुनौती तय करेगी सरकार की दिशा- रमन
08-Nov-2022 2:45 PM
हुंकार रैली की चुनौती तय करेगी सरकार की दिशा- रमन

भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ पटेल ने ग्रहण किया पदभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 नवंबर।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अध्यक्ष को अपनी जवाबदारी और मजबूती के साथ सहयोग करते संगठन को आगे बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि  11 नवंबर को महिला मोर्चा की हुंकार रैली  यह तय करेगी कि भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महिला मोर्चा ने प्रदेश में हुंकार भरी है। इस हुंकार रैली से प्रदेश में सरकार के खिलाफ  लोगों में आक्रोश का भाव आएगा और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाली भाजपा सरकार फिर से 2023 में बनेगी। डॉ. संह ने पूर्व जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव की कार्यशैली की प्रशंसा करते कहा कि उन्हें संगठन ने प्रदेश भाजपा की महत्वपूर्ण जवाबदारी दी है। जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में रमेश पटेल  को भी डॉ.  सिंह ने बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में विजय का पताका फहराएगी।

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के सानिध्य में अपना पदभार ग्रहण कर कहा कि  चारों विधानसभा और प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन का संकल्प भी लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी का सहयोग प्राप्त हुआ और आगे भी कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे जनहित में कार्य करते रहेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सबन्नी ने कहा कि महतारी हुंकार रैली में पहले छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता की आरती के पश्चात महिलाएं अपने क्षेत्र से बिलासपुर रवाना होंगी और संगठन को मजबूत करने तीन दिवसीय प्रवास योजना का भी पालन करना है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नेता मंडल में प्रवास करेंगे।  उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक पन्ना प्रभारी की लिस्ट बनाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 9 तारीख से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो रहा है, क्योंकि यह चुनाव की बुनियाद है, इसलिए प्राथमिकता से समय पर इसे पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।  साथ ही 8 विधानसभा की कार्य योजना के प्रभारी नंदकुमार साय एवं ओपी चौधरी को नियुक्त करने की जानकारी दी गई।  बैठक का संचालन जिला महामंत्री सचिन बघेल एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री दिनेश गांधी ने किया।

बैठक में भूपेश सवन्नि, खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, प्रदीप गांधी, अभिषेक सिंह, नीलू शर्मा,  विनोद खांडेकर, रामजी भारती, गीता घासी साहू, अशोक चौधरी,  मधु बैद,  मोनू बहादुर सिंह, तरूण लहरवानी,  अतुल रायजादा, योगेश बागड़ी, आलोक श्रोती समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news