रायगढ़

राहुल की पदयात्रा में 26-28 तक छग के नेता-मंत्री भी शामिल होंगे
15-Nov-2022 2:35 PM
राहुल की पदयात्रा में 26-28 तक छग के नेता-मंत्री भी शामिल होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,15 नवंबर।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश पड़ाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन और सरकार के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। ऐसा कार्यक्रम तय किया गया है कि राहुल के साथ हर रोज छत्तीसगढ़ के 100-100 कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हो सके। इस कार्यक्रम के प्रभारी,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बनाए गए हैं।

राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के नेता-पदाधिकारी 26-27-28 नवंबर को जुड़ेगें। ये लोग इंदौर जिले की यात्रा में शामिल होंगे। 26 को ही मंत्रिमंउल की बैठक रख दिए जाने के कारण मंत्री,27 को शामिल होंगे। यात्रा में सभी 13 मंत्री,6 सांसद,70 विधायक, कार्यकारिणी के 41 पदाधिकारी सभी जिलाध्यक्षों के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के जाने के संकेत है। यात्रा 25 नवंबर को इंदौर प्रवेश कर रही है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सचिव चंदनयादव, सप्तगिरी उल्का भी शामिल होंगे। प्रदेशाध्यक्ष मरकाम या सीएम बघेल अपने साथ छत्तीसबढ़ की मिट्टी से भरा कलश लेकर, राहुल गांधी को सौपेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news