सरगुजा

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज
23-Nov-2022 8:25 PM
जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 23 नवम्बर।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य व लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का आयोजन 24 नवंबर को प्रात: 11 बजे से पीजी कॉलेज परिसर हॉकी मैदान में होगा।

समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री अमरजीत भगत, सीजीएमएससी के अध्यक्षत एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ. अजय तिर्की , जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के विशिष्ट आतिथ्य रहेगी।

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के पहले दिन रस्सा कसी खेल हेतु कुल 227 खिलाड़ी जिसमें 129 महिला एवं 98 पुरुष शामिल हैं। इसी प्रकार कबडड़ी खेल हेतु कुल 289 खिलाड़ी जिसमें 135 महिला व 154 पुरुष, लंगड़ी दौड़ हेतु कुल 40 खिलाड़ी जिसमें  20-20 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे।

दूसरे दिन की खेल में खो-खो हेतु कुल 317 खिलाड़ी जिसमें 159 महिला व 158 पुरुष, गिल्ली डंडा हेतु कुल खिलाड़ी 71 खिलाड़ी जिसमें 32 महिला एवं 39 पुरुष, कंचा बाटी हेतु कुल 38 खिलाड़ी जिसमें 8 महिला एवं 30 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे।

तीसरे दिन की खेल में बिल्लस हेतु कुल 13 खिलाड़ी जिसमें 6 महिला एवं 7 पुरुष, फुगड़ी हेतु कुल 22 खिलाड़ी जिसमें 11-11 महिला एवं पुरुष, गेंड़ी-दौड़ में कुल 15 खिलाड़ी जिसमें 5 महिला एवं 10 पुरुष, भौंरा में कुल 4 पुरुष, 100 मीटर दौड़ हेतु कुल 32 खिलाड़ी जिसमें 16-16 महिला एवं पुरुष, लंबी कूद हेतु कुल 25 खिलाड़ी जिसमें 13 महिला एवं 12 पुरुष तथा पि_ुल में कुल 123 खिलाड़ी जिसमें 65 महिला एवं 58 पुरुष भाग लेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news