महासमुन्द

मंडल आयोग में पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान
24-Nov-2022 2:32 PM
मंडल आयोग में पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 नवंबर।
जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद में जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर की अध्यक्षता में महासमुंद जिला से प्रदेश के विभिन्न मंडल आयोग में पदाधिकारियों का मनोनयन पश्चात स्थानीय राजीव भवन महासमुंद में स्वागत एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महासमुंद जिला के तेरह ब्लॉक अध्यक्ष एवं महासमुंद जिला के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सम्मिलित हुए।

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिनके द्वारा महासमुंद के जमीनी कार्यकर्ता एवं संगठन में निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ शासन का अंग बनने का उपहार निगम मंडलों बोर्ड में दिया गया है। इसी के तहत आलोक चंद्राकर पूर्व जिलाध्यक्ष, खिलावन बघेल वर्तमान शहर अध्यक्ष को छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त का दायित्व दिया गया है। वहीं अंकित बागबाहरा, लक्ष्मी देवांगन, मोहन बंजारा एवं नरेंद्र साहू को शासन के निगम मंडल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। जिनका सम्मान डॉ. रश्मि चंद्राकर के साथ अन्य पदाधिकारियों ने शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला से किया। 
 

दक्षता को बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष एवं बोर्ड उपाध्यक्ष खिलावन बघेल, छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, अंकित बागबाहरा, लक्ष्मी देवांगन, मोहन बंजारा, नरेंद्र साहू, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार साहू, आर.एन आदित्य,पुष्पेंद्र पटेल, रवि निषाद, बलराम भोई, ढेलू निषाद, रवि शंकर कश्यप, भूपेन्द ठाकुर, संतोष पटेल, करण सिंग दीवान, जितेंद्र सिदार, प्रकोष्ठ अध्यक्ष बादल मक्कड़, शाहबाज रजवानी, भूपेश पोपट, राजेंद्र चंद्राकर, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष अमृत पटेल, हरदीप सिंह रैना, रणजीत कोसरिया, गौतम बंजारा, राम मानिकपुरी, प्रदीप अग्रवाल, मोहित रोतिया, जयंत चौधरी, डॉ.संतोष साहू, दारा साहू, खेमराज ध्रुव, जफरुल्लाह खान, लीलू साहू, श्याम सेन, विक्की वैष्णव, सत्यानंद भोई, पूरन पटेल, फ ारम लाल पटेल, घसिया सिदार समेत प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष एवं बोर्ड उपाध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news