सरगुजा

मां महामाया मंदिर भव्य प्रवेश द्वार बनाने भाजपा पार्षदों ने पार्षद निधि से दिये 20 लाख
07-Dec-2022 8:15 PM
मां महामाया मंदिर भव्य प्रवेश द्वार बनाने भाजपा पार्षदों ने पार्षद निधि से दिये 20 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 7 दिसंबर। नगर पालिक निगम अंबिकापुर के भारतीय जनता पार्टी के 20 पार्षदों के द्वारा मां महामाया मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए सामान्य सभा में पारित संकल्प के अनुसार अपने-अपने पार्षद निधि से एक एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

भाजपा के पार्षद अपने-अपने लेटर पैड से उक्त राशि को देने की स्वीकृति प्रदान की है। राशि प्रदान कर भाजपा पार्षद दल ने आयुक्त से जल्द भव्य प्रवेश द्वार निर्माण की मांग की। 

इस अवसर पर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया,मां महामाया निर्माण समिति के संयोजक नकुल सोनकर व पार्षद गण परमवीर सिंह बाबरा, आलोक दुबे, मंजुषा भगत, रमेश जायसवाल, हरमिन्दर सिंह (टिन्नी), अशोक सोनवानी, रविन्द्र भारती, प्रेमानन्द तिग्गा, मधुसूदन शुक्ला, दूधनाथ गोस्वामी, सुषमा गुप्ता, अजय सिंह (बबलू), मनीष सिंह,रिंकू वर्मा,  सुशांत घोष, सुनिता सिंह, सिकन्दर जायसवाल, विश्व विजय सिंह तोमर, दीपक गर्ग, रोचक गुप्ता, शरद सिन्हा, वीर सोनी, अजय सारथी व अन्य साथी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news