रायगढ़

बेटी ल जादा पढ़े अउ, सीखे बर लागथे- विधायक
12-Dec-2022 4:02 PM
बेटी ल जादा पढ़े अउ, सीखे बर लागथे-  विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 12 दिसंबर।
ग्राम मुड़वाभांठा में 5 से 11 दिसंबर तक शाउमा विद्यालय कोसीर इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना की शिविर का आयोजन रखा गया था, जो नरवा गरवा घुरवा बाड़ी थीम पर आयोजित रखी गई थी। रासेयो शिविर का 11 दिसंबर दोपहर 3 बजे समापन  हुआ।

कार्यक्रम में विधायक जांगड़े, सदस्य बैजंती लहरे का रासेयो के स्वयंसेवकों ने शिविर प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही आरती, तिलक, फूल छिडक़र स्वागत किया। वहीं समापन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों में विधायक जांगड़े, बैजंती लहरे, सरपंच रामसुख जांगडे द्वारा महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर छत्तीसगढ़ महतारी कि  जयकारे के साथ राज्य गान संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के अवसर पर पुष्पा, संगीता, प्रीति, रेशमी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर मंच पर सम्मान किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जांगडे ने सम्बोधित करते हुए मोर गांव के कका, मोर ममा, बबा अउ ममा ससुर आप सबो झन ये कार्यक्रम म हव आप सबो ल मोर परनाम अउ आगे अपन बात ल रखते हुए बोलिन की मोर गांव म शिविर लगे हे खुसि के बात हे।

स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए विधायक बोली, हमर गांव म जो आप मन साफ-सफाई करे हव जो हमर गांव म कार्यक्रम होईस हे हमर गांव के सबों ल बहुत कुछ सीखे बर मिलिस।
उन्होंने बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा, बेटी मन ल ज्यादा पढ़े बर लागथे कतको सीखे रहिबो तभो ल ससुराल म जाबो त दु ठन सुनेला लागथे तेकरे बर हमन ल लईका मन सिख के आगे बढ़त हांवें। आप मन ल पढ़ लिख के अपन सपना पूरा करना हे। अउ कलेक्टर, अफसर विधायक बनना हे।

शिविर में विशेष सहयोग के लिए मुड़वाभांठा सरपंच रामसुख जांगडे का विधायक ने मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए विधायक ने बधाई दी। वहीं पूरे शिविर के समाचार प्रकाशन के लिए सारंगढ़ अंचल के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार लक्ष्मी नारायण लहरे को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रमाण पत्र देकर विधायक ने सम्मान किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news