राजनांदगांव

करमतरा में मनाया जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ गौरव दिवस
18-Dec-2022 4:00 PM
करमतरा में मनाया जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

राजनांदगांव, 18 दिसंबर। जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत करमतरा में शनिवार को  छत्तीसगढ़ शासन के 4 साल पूरा होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता को दिए गए संदेश के प्रसारण रायपुर से लाईव देखा। ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक मुख्यमंत्री के प्रसारित कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री बघेल ने वर्चुअल माध्यम से राजनांदगांव जिले में निर्मित आदिवासी कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री घेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे पुरखों, किसानों और नौजवानों का सपना तेजी से साकार हो रहा है। हमारे पुरखों ने विकसित, समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। आज यह सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमारे अन्नदाता खुशहाल हैं। स्वावलंबी बन रही महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक है। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कलेक्टर डोमन सिंह ने राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देकर ग्रामीणों को इसका लाभ लेने प्रेरित किया।
जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने ग्रामीण को सुराजी गांव योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा 4 गर्भवती माताओं की गोद भराई कार्यक्रम किया गया। महिलाओं को पोषण थाली का वितरण भी इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, गौठान समिति, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news