राजनांदगांव

समृद्धि और विकासशील की ओर तेजी से बढ़ रहा हमारा छत्तीसगढ़-कुलबीर
18-Dec-2022 8:29 PM
समृद्धि और विकासशील की ओर तेजी से बढ़ रहा हमारा छत्तीसगढ़-कुलबीर

शहर कांग्रेस ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मजदूर, हमाल, किसान, स्व सहायता समूहों की बहनों व युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार वर्ष के सफलतम कार्यकाल को हर्षोल्लास के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शहर में विभिन्न आयोजन कर मनाया गया। गौरव दिवस को संबोधित करते शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों की तकलीफों को समझा और सबसे पहले कर्जमाफी कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करते राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 2500 रुपए में धान खरीदी शुरू की।

दक्षिण ब्लॉक के गंज चौक पर नवनर्मित बजरंगबली के मंदिर में पूजा अर्चना कर जय बजरंग हमाल संघ के हमाल साथियों का माला पहनाकर, किसानी गमछा व श्रीफल देकर सम्मान किया। उपरांत राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों के विषय पर चर्चा कर उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।  दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने हमाल साथियों को बधाई दी। इस दौरान हमाल साथी सुदामा, लखन, घनश्याम एवं हमाल साथियों का सम्मान किया। इस दौरान महेश अग्रवाल,  राजेश चौहान,  नारायण सोनी,  सतीश सोनपिपरे,  विष्णु सिन्हा,  राजेश पटेल,  कादिर सोलंकी,  संतोष हटवार,  मोहन चुनरकर,  कन्हैया तराने,  लक्की रामटेके,  शकील रिजवी उपस्थित रहे।

इसके बाद लखोली मणीकंचन केन्द्र वार्ड 35 में वार्ड पार्षद दुलारी बाई साहू,  दीन साहू की अगुवाई में स्वच्छता दीदीयों को श्रीफल देकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात वार्ड 34 कन्हारपुरी में धान खरीदी केन्द्र में वार्ड पार्षद महेश साहू की अगुवाई में किसान साथियों का सम्मान शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा एवं श्रीकिशन खंडेलवाल द्वारा किया गया। साथ ही तौलइया हमाल संघ का सम्मान किया गया और धान खरीदी के प्रबंधक सहित समस्त स्टाफ  का सम्मान श्रीफल भेंटकर किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news