राजनांदगांव

31 से दो दिवसीय कोपेडीह महोत्सव
19-Dec-2022 3:16 PM
31 से दो दिवसीय कोपेडीह महोत्सव

राजनांदगांव, 19 दिसंबर। ग्राम कोपेडीह में कोपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन कोपेडीह एवं ग्रामीणों के तत्वावधन में 31 दिसंबर एवं एक जनवरी को दो दिवसीय कोपेडीह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष परसराम साहू ने बताया कि 31 दिसंबर को खेल प्रोत्साहन लिजेंड क्रिकेट लीग, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेल, नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में संत समाज नाच पार्टी ग्राम कोपेडीह, युवा शक्ति नशा मुक्ति सोच और हकीकत पर चर्चा, रिकार्डिंग डांस, फैंसी ड्रेस सहित अन्य आयोजन होगा।

वहीं एक जनवरी को सांस्कृतिक कला महोत्सव कार्यक्रम  रामायण तुलसी साहित्य मानस परिवार सुरगी, जसगीत बालिका निर्मल जस मंडली सगनी दुर्ग, कवि सम्मेलन कवि पवन यादव पहुना ग्राम सुंदरा, कवि रमेश कुमार मंडावी कोलियारी गैंदाटोला छुरिया, कवि भूखन वर्मा डोगरगढ़, कवि ग्वाला प्रसाद यादव जोशीलमती छुरिया, सुआ नृत्य कहि देबे सुआ ला संदेश ससहा पलारी बलौदाबाजार, पंडवानी चेतन देवांगन लोकप्रिय दूरदर्शन कलाकार, राउत नाचा जय राधा कृष्ण राउत नाच पार्टी खजरी घुमका, जय झांकी अजय अंबे, भगवा परिवार, ठाकुरटोला राजनांदगांव, फाग गीत एकता फाग मंडली बकली कुरूद धमतरी की प्रस्तुति होगी। खेल में प्रथम व द्वितीय प्रतिभागी के लिए विशेष पुरुस्कार रखा गया है। उक्त जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news