राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 7-ए साईड हॉकी प्रतियोगिता 25 से
20-Dec-2022 3:18 PM
अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 7-ए साईड हॉकी प्रतियोगिता 25 से

राजनांदगांव, 20 दिसंबर। सीनियर मॉर्निंग हॉकी ग्रुप द्वारा शहर में हॉकी का माहौल बनाने और सीनियर हॉकी खिलाडिय़ों को मैदान से जोडऩे के उद्वेश्य से अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 25 से 31 दिसंबर तक 7-ए साईड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ऑल इंडिया प्रतियोगिता से पहले शहर के खेलप्रेमियों को हॉकी स्टेडियम में एक बार फिर से हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। इस स्पर्धा में शहर के वरिष्ठ हॉकी खिलाडि भाग लेंगे।

मार्निग सीनियर हॉकी ग्रुप के आशीष सिन्हा ने बताया कि सीनियर 7 साईड हॉकी प्रतियोगिता का यह दूसरा साल है। उक्त प्रतियोगिता में शहर के सीनियर हॉकी खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता एस्ट्रोटर्फ  के छोटे मैदान में आयोजित की जाएगी। 
जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायाण धकेता, वरिष्ठ हॉकी कोच भूषण सॉव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रिंस भाटिया, नीलम जैन, अनिल यादव, अशोक नागवंशी, छोटेलाल, भगवत यादव, गुणवंत पटेल, जिमी साहू, महेन्द्र ठाकुर, मेहबुब खान, चंदन भारद्वाज, संतोष चोकन्द्रे, शब्बीर हैदरी, सुखनंदन, योगेश द्विवेदी, संजु यादव, सलिक यादव, किशोर धीवर, कृष्णा ताम्रकार की देखरेख मे आयोजन की तैयारियां चल रही है। श्री सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें भाग लेंगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news