राजनांदगांव

पुलिस अफसरों को गृह मंत्रालय से मिला उत्कृष्ट ट्रेनिंग अवार्ड
14-Jan-2023 1:41 PM
पुलिस अफसरों को गृह मंत्रालय से मिला उत्कृष्ट  ट्रेनिंग अवार्ड

 नांदगांव पीटीएस में पदस्थ डीएसपी अंजली येरेवार और उप निरीक्षक राजपूत होंगे सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जनवरी।
राजनांदगांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पदस्थ डीएसपी अंजली येरेवार और उप निरीक्षक विक्रम राजपूत को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट पुलिस ट्रेनिंग के लिए पदक से नवाजा है। 2021-22 हेतु गृह मंत्रालय द्वारा बीते 9 जनवरी को पदक की घोषणा की गई। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 8 पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण संस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु पदक देने का ऐलान किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई समिति संपूर्ण देश के प्रशिक्षण संस्थाओं में भ्रमण कर प्रशिक्षण शालाओं  में दी जाने वाली प्रशिक्षण, संसाधन व इंडोर क्लास में पढ़ाए जाने वाले प्रशिक्षक, अधिकारियों के स्तर का अवलोकन कर इस मेडल हेतु योग्य अधिकारियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करती है। पदक के लिए चुने गए अधिकारियों को आगामी दिनों में मेडल और नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में  डीएसपी अंजली येरेवार का नाम भी मेडल की सूची में दर्ज है। श्रीमती येरेवार को पूर्व में ऑल इंडिया बैडमिंटन पुलिस स्पर्धा 2018 में भी स्वर्ण पदक से नवाजा गया था तथा 2020 में मिक्स डबल स्पर्धा में रजत पदक व व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक भी प्राप्त हो चुका है।

इन्हें भी मिलेगा सम्मान
सम्मानित होने वालों में पीटीएस उप पुलिस अधीक्षक अंजली येरेवार व उ.नि.अ. विक्रम सिंह राजपूत के अलावा एडीपीओ सोहन लाल साहू , निरीक्षक मनोज डहरिया, निरीक्षक मीना साहू,  सहायक प्लाटून कमांडर चंद्रकांत हरबंश, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार सिंह व प्रधान आरक्षक अनिल कुमार सोरी शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news