राजनांदगांव

59 समूह की 2 हजार से अधिक महिलाओं ने दी भागीदारी
14-Jan-2023 3:10 PM
59 समूह की 2 हजार से अधिक महिलाओं ने दी भागीदारी

2 करोड़ 42 लाख रुपए की ऋण स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जनवरी।
डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रांगण में गत् दिनों बिहान मेला का आयोजन किया गया। बिहान मेला का शुभारंभ अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने किया। बिहान मेला के माध्यम से महिला समूह ने भाग लेकर अपने सामग्री और उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री की। बिहान मेला का आयोजन होने से महिलाओं को सक्रिय भूमिका के साथ अपने हुनर और कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिला।

महिलाओं की भागीदारी से साबित हो गया है कि इनकी मुख्य भूमिका के साथ सामने आने से समाज में क्रांति आती है और समाज का विकास होता है। स्वरोजगार से जुडक़र महिला समूह अपना भविष्य सवार रही है। अपने सपनों को साकार कर रही हैं। महिला समूह कामयाबी के साथ समाज में स्थापित होकर अपने सपनों को साकार कर रही हैं। साथ ही साथ अपना पहचान बना रही हैं। शुक्रवार को 59 समूह की 2 हजार से अधिक महिलाओं ने बिहान मेला में हिस्सा लिया। बिहान मेला में 10 हजार से अधिक की भीड़ जुटी। महिला समूह ने आज यहां 4 लाख 11 हजार रुपए की बिक्री सह प्रदर्शनी की। महिला समूह ने यहां अपने अनुभव भी एक-दूसरे समूह से साझा कर अन्य महिला समूहों के द्वारा उत्पादित सामग्री का अवलोकन किया। बिहान मेला में आये महिला समूह के लिए 2 करोड़ 42 लाख रुपए की बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण स्वीकृति दी गई। ऋण मिलने पर महिला समूह ने हर्ष जाहिर करते बताया कि वे अब और आसानी के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगी। महिला समूह ने बताया कि बिहान कार्यक्रम से जुडक़र निरंतर आमदनी अर्जित कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि गांव से संबंध रखती हैं और खाली समय में अपना समय घर के कामकाज में ही व्यतीत करती थी।

बिहान कार्यक्रम से जुडक़र वे तरह-तरह के उत्पाद बनाकर आय कमाकर अपने घर परिवार को खुशहाल बना रही हैं।
कलेक्टर डोमन सिंह ने महिला समूह की सामग्री और कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने महिला समूह को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला समूह कमर कस कर समाज में मुख्य भूमिका के साथ आगे बढक़र विकास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला समूह के हुनर की पहचान कर उन्हें तराशने का कार्य किया जा रहा है। महिला समूह आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका के साथ आगे बढ़ रही हैं। आज यहां बड़ी संख्या में लोगों ने महिला समूह के उत्पादों और सामग्री की प्रदर्शनी को देखने के साथ-साथ खरीदारी की। लोगों ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद काफी अच्छे एवं गुणवत्तायुक्त हैं। उत्पाद बरबस ही लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में खुशी के साथ महिला समूह की सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बिहान मेला में 59 स्वसहायता समूह की 2 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने उत्पाद की प्रदर्शनी सह बिक्री किया। इनमें बिचारपुर नवागांव की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने खिलौना सामग्री का स्टॉल लगाया। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई का वितरण किया गया। जनजागृति और आधारित रिकॉर्डिंग गीत संगीत प्रस्तुत किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news