राजनांदगांव

एमएमसी जिले की कार्यकारिणी में नम्रता समेत दो महामंत्री
15-Jan-2023 12:00 PM
एमएमसी जिले की कार्यकारिणी में नम्रता समेत दो महामंत्री

जिलाध्यक्ष शाह की नई टीम अस्तित्व में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जनवरी।
आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा में नम्रता सिंह को महामंत्री  की जवाबदारी मिली है। जिलाध्यक्ष संजीव शाह ने अपनी नई टीम में 5 उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। इसी के साथ एमएमसी जिले में भाजपा की नई टीम अस्तित्व में आ गई।

मिली जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सूची में अध्यक्ष संजीव शाह बनाए गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल, रमेश हिडामे, खोरबाहराराम यादव, ओमप्रकाश चांडक, भोजेश शाह मंडावी व कंचन भुआर्य एवं महामंत्री का दायित्व दिलीप वर्मा व  नम्रता सिंह को मिला है। वहीं मंत्री पद मदन साहू, योगेन्द्र कोड़ापे, पवन गुप्ता, किरण डोंगरे, सतीश दुबे व एलेन्द्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विजय जैन, सह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, कार्यालय मंत्री सुदर्शन खिलाड़ी, आईटी सेल प्रभारी खोमन मेश्राम, मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी, सोशल मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंगने को दायित्व मिला है।

इसी तरह भाजपा केसीजी मोर्चा-प्रकोष्ठों की नियुक्ति में अनुंशसा जिलाध्यक्ष अनु.जन.जाति मोर्चा लखन कलामे, जिलाध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा मदन मेश्राम, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरसिंह भंडारी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो देवप्रसाद नेताम, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कमलेश सारस्व्त, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रैनुद्दीन राजु कुरैशी, जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ धनेशा यादव, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ निखिल झा, जिलाध्यक्ष मछुवारा प्रकोष्ठ भगतराम निषाद, जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ मोहन जैन, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ शिवप्रकाश शर्मा, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भंगीराम साहू, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ विकास जैन, जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ गौरीशंकर यादव, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ जगदीश निषाद, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ तुकाराम सहारे, जिला संयोजक आरटीआई योगेन्द्र सिन्हा, जिला बुनकर प्रकोष्ठ कांती साहू, जिला संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ क्रिष्टोफर पन्ना, जिलासंयोजक पंचायत प्रकोष्ठ नोहर सिंह धनंजय व जिला संयोजक नगरी निकाय प्रकोष्ठ मोहसिन आदिल खान शामिल है।
इसी तरह कौड़ीकसा मंडल के लिए शत्रुहन चुरेन्द्र, मोहला के लिए रतनलाल तारम एवं मानपुर मंडल के लिए धरमुराम भुआर्य को दायित्व सौंपा गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news