सरगुजा

नगर की अक्षिता डबराल ने ओडिशा में आयोजित ब्यूटी इक्पो सीजन 7 में जीता फैशन आईकॉन का खिताब
16-Jan-2023 10:21 PM
नगर की अक्षिता डबराल ने ओडिशा में आयोजित ब्यूटी इक्पो सीजन 7 में जीता फैशन आईकॉन का खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 16 जनवरी। उड़ीसा में आयोजित ब्यूटी इक्पो सीजन 7- 2023 में अंबिकापुर के होली क्रॉस स्कूल में पढऩे वाली कक्षा आठवीं के छात्रा अक्षिता डबराल को फैशन आइकॉन के खिताब से नवाजा गया।

अक्षिता ने फैशन आईकॉन का खिताब अपने नाम कर नगर को गौरवान्वित किया है। पत्रकारों से मिलकर नगर के नमना कला निवासी शिक्षक दीपक कुमार डबराल व ऐश्वर्या डबराल की पुत्री अक्षिता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन ऑडिशन हुआ था। यह एक ओपन प्रतियोगिता थी। पहले ही राउंड में उसका सिलेक्शन हो गया था। इस प्रतियोगिता में टैलेंट शो, वेस्टर्न व ट्रेडिशनल डांस कई विधाएं थी। विश्वा ग्रुप के तत्वाधान में वह इस प्रतियोगिता में शामिल हुई। छत्तीसगढ़ विश्वा ग्रुप की प्रेसिडेंट सविता सिंह ने कहा कि हमारे ग्रुप का प्रयास रहता है कि हम किस तरह से महिलाओं के टैलेंट को उभार सकें। इस कारण से समय-समय पर कई प्रतियोगिताएं भी ग्रुप के द्वारा कराई जाती है। ओडिशा में भी विश्वा ग्रुप के द्वारा ही यह प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में अलग अलग राज्य के 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। 12 जनवरी को यह प्रतियोगिता वहां आयोजित की गई थी। फैशन आईकॉन का खिताब जीतकर अक्षिता ने कहा कि फिलहाल वह यह नहीं सोची है कि वह आगे चलकर फैशन के क्षेत्र में जाएंगी। फिलहाल पढ़ाई ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news