सरगुजा

सरगुजा की साक्षी भगत का खेलो इंडिया में चयन
30-Jan-2023 7:03 PM
सरगुजा की  साक्षी भगत का खेलो इंडिया में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,30 जनवरी। छत्तीसगढ़ से खेलो इंडिया बास्केटबॉल टीम के सदस्यों में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की प्रशिक्षित खिलाड़ी में साक्षी भगत और टीम मैनेजर में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह चुने गए हैं, जो मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में सम्मिलित होंगे।    

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ी साक्षी भगत व राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के चयन होने पर संघ के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बधाई दी और कहा- सरगुजा जिला के लिए बड़ी उपलब्धि है।  सरगुजा के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह की मेहनत और लगन के बदौलत अम्बिकापुर शहर को यह उपलब्धि मिली है। इसके लिए राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी, जिन्होंने सरगुजा जिला को बास्केटबॉल खेल पर लगातार मेहनत करते शहर को कई बड़ी उपलब्धि दिलाई है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया प्रोग्राम में किसी भी खिलाड़ी का खेलना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। सरगुजा जिला से 2018 खेलो इंडिया की पहली मशाल मैनपाट की सुलोचना तिग्गा ने जलाई, तब से लेकर सरगुजा जिला में एक मात्र  बास्केटबाल खेल से कई बालिका खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सरगुजा जिला से एक - न-एक बास्केटबॉल खिलाड़ी सम्मलित रहता है। 

साथ ही यह भी बताया कि  इस खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के अंतर्गत जिन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, उन्हें खेल कौशल के विकास के लिए सालाना 5 लाख रूपये दिए जाएंगे और राष्ट्रीय आयोजन के लिए उन्हें खुद को तैयार करना होगा। यह वित्तीय सहायता लाभार्थियों को 8 वर्षों तक प्रदान की जाएगी। यह आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच होगा मध्यप्रदेश में आयोजित होगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी का आयोजन भोपाल के शौर्य इस्मारक में इंडिया यूथ गेम्स 2023 की थीम सांग के साथ उद्घाटन किया जाना है, मध्यप्रदेश में  इसमें देश छह हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। मध्य प्रदेश के आठ शहरों के अलावा दिल्ली में इन इवेंट होंगे। 30 जनवरी को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। वहीं, समापन समारोह 11 फरवरी को भोपाल में ही होगा।

मध्यप्रदेश के भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महेश्वर, मंडला और उज्जैन में खेलों के आयोजन होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुल 29 अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें से एक खेल ट्रैक-साइक्लिंग का आयोजन दिल्ली में होगा। भोपाल को सबसे ज्यादा नौ खेलों की मेजबानी मिली है। दिल्ली के अलावा महेश्वर और बालाघाट ही दो ऐसे जगह हैं, जिन्हें सिर्फ एक-एक खेलों की मेजबानी मिली है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news