रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है की राज्य में आज से तापमान में गिरावट हो सकती है। जिसके चलते राजधानी में फिर एक बार ठण्ड वापस आने के संकेत मिल रहा है। मौसम में होते बदलाव के बाद अब फिर ठण्ड पडऩे लगी है। बता दे कि उत्तर भारत में इस समय अच्छी बर्फबारी हो रही है। इसलिए उत्तर से आने वाली हवा के साथ प्रदेश कुछ ठंडी हवा आने से हल्की ठंड बढ़ सकती है। हवा में नमी थोड़ी अधिक होने के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया। रायपुर में रात का पारा 20.1 डिग्री पहुंच गया। यह नार्मल से एक अधिक है। बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहा7 राजनांदगांव में तापमान सामान्य से छह अधिक रिकार्ड किया गया। राज्य के शेष हिस्सों में भी तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच और सामान्य से एक से तीन डिग्री अधिक रहा। दिन का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहा। सभी जगहों पर पारा सामान्य से एक से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा में 33 और न्यूनतम तापमान 11.9 कोरिया में रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरूवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं। उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। रायपुर में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।