सरगुजा

सरगुजा उरांव समाज का खंड स्तरीय संगठन बना, जगेश्वर भगत बने अध्यक्ष
27-Feb-2023 8:05 PM
सरगुजा उरांव समाज का खंड स्तरीय संगठन बना, जगेश्वर भगत बने अध्यक्ष

उरांव समाज अंबिकापुर ब्लॉक स्तरीय दोनों इकाइयों में पदाधिकारियों का चुनाव 
अंबिकापुर, 27 फरवरी।
रविवार को गंगापुर अंबिकापुर उरांव समाज के पूजा स्थल पर अंबिकापुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आये उरांव समाज के लोगों द्वारा उरांव समाज ब्लॉक अंबिकापुर (पंजीकृत सगठन) और आदिवासियों की पारम्परिक, सामाजिक, धार्मिक, न्यायिक स्वशासन व्यवस्था (रुढ़ी प्रथा) ब्लॉक स्तरीय इकाई डाड़ा पड़हा अंबिकापुर हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन/ चुनाव समाज के लोगों द्वारा मंगल उरांव (बेल मूली पड़हा अंबिकापुर), रामनाथ भगत, आशीष निकुंज के छत्रछाया, उमेश प्रधान ( अध्यक्ष उरांव समाज अधिकारी कर्मचारी संगठन जशपुर) के नेतृत्व, उमेश भगत (देवान मूली पड़हा अंबिकापुर) के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से की गई।

डाड़ा पड़हा अंबिकापुर ब्लॉक स्तरीय पड़हा इकाई एवं उरांव समाज अंबिकापुर के नव मनोनीत पदाधिकारी बेल अध्यक्ष जगेश्वर भगत, उप बेल उपाध्यक्ष दिनेश्वर राम भगत, सरिता मिंज , देवान, सचिव  महामंत्री  - कृष्णपाल भगत, उप देवान संयुक्त सचिव बनवीर भगत, रकम उर्बस, कोषाध्यक्ष  धनेश्वर भगत, उप रकम उर्बस, उप कोषाध्यक्ष मंजरी भगत,  करटहा , बईगा गोविंद राम भगत, कहतो ,विधिक सलाहकार छत्र साय बखला, कोटवार सूचना प्रसारण मंत्री  सत्यपाल भगत, सुमित बेक, पंच सुमित्रा भगत, धनाजो भगत, रामप्रसाद, ललिता भगत, पुष्पा भगत,  संरक्षक- बालकेश्वर तिर्की, सलाहकार आशा बैरागी, महावीर भगत, मंगर साय भगत, बी एस भगत, जगदेव प्रधान का मनोनयन किया गया। उद्बोधन में समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा समाज को एक सूत्र में बांधने अपने समाज को अनुशासित करने, अपने उरांव जाति समाज की पारंपरिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने, समाज की रीति- रिवाज, संस्कार, संस्कृति पर्व- तिहार को संरक्षित करने, समाज के विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने  समाज के सभी लोगों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में सक्रिय  समाज के लोगों को समाज हित में संगठित होने की अपील की गयी और आशा की गयी की उरांव समाज की ब्लॉक स्तरीय संगठन और डाड़ा पड़हा अंबिकापुर इकाई के कार्यों द्वारा समाज अनुशासित होकर विकास और समृद्धि की डगर पर दिन प्रतिदिन आगे बढ़ेगा।

चुनाव प्रक्रिया में उमेश प्रधान,रमेश तिग्गा,आकाश प्रधान, महंती भगत, ननकी भगत, कमला भगत, अनुरोध तिग्गा, सुशील भगत, हरिहर राम, लोहार साय केरकेट्टा, बसंत टोप्पो, बालेश्वर  भगत, अनुरोध प्रधान, बालकेश्वर भगत, गोविंद भगत, सत्यपाल एक्का, संजय खलखो, प्रमोद तिर्की, शिव, श्यामलाल लकड़ा, भीखम बघेल, अनिल मिंज, सुशील लकड़ा, बनाफर राम केरकेट्टा, उमेश्वर प्रजापति, देवचरण भगत, शोधन राम बेक, रामप्रसाद कुजूर, अशोक कुमार भगत, सरिता मिंज, परमीना भगत, वैजयंती भगत, ललिता भगत, अनीता निकुंज, जय मनी, रजनी भगत सहित भारी संख्या में अंबिकापुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से उरांव समाज के लोग सम्मिलित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news