सरगुजा

सरगुजा मिनी गोल्फ संघ के खिलाडिय़ों का ऑल इंडिया स्पर्धा में चयन
27-Feb-2023 8:09 PM
सरगुजा मिनी गोल्फ संघ के खिलाडिय़ों का ऑल इंडिया स्पर्धा में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 27 फरवरी। ऑल इंडिया विश्वविद्यालय मिनी गोल्फ महिला- पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में 1 से 5 मार्च तक आयोजित होने वाली है,जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की टीम प्रतियोगिता में शामिल होगी।

प्रतियोगिता के लिए सरगुजा मिनी गोल्फ संघ के खिलाडिय़ों का चयन हुआ है।  चयनित सभी खिलाड़ी गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर अभ्यास करते हैं।

टीम में पुरुष वर्ग से आकाश दुबे, साकेत केडिया, अभिषेक सोनी, आनंद कुमार,अरमान खान एवं *महिला वर्ग से प्रिया जायसवाल, प्रियंका पैकरा,संशिता एक्का, साक्षी गुप्ता, संध्या सोनी शामिल हैं।

सरगुजा एनएसयूआई खेल विभाग के चेयरमैन रजत सिंह ने बताया कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा में मिनीगोल्फ खेल को जुड़वाने के लिए राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के लंबे समय से प्रयास के बाद यह खेल विश्वविद्यालय में शामिल हुआ और विश्वविद्यालय दूसरी बार ऑल इंडिया चैंपियनशिप में शामिल होने जा रही है।

पिछले वर्ष ऑल इंडिया विश्वविद्यालय मिनी गोल्फ महिला- पुरुष प्रतियोगिता में भी पहली बार कई मेडल जीते थे।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह सरगुजा जिला को कई नये खेलों के द्वारा भी सरगुजा नाम के साथ मान भी बढ़ाया।

इस अवसर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव हिंमाशु जायसवाल, मिनीगोल्फ खिलाडिय़ों को अग्रिम बधाई देते हुए मेडल जीतने की बात कही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news