सरगुजा

खुशबु का 40वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
01-Mar-2023 8:19 PM
खुशबु का 40वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता  के लिए हुआ चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 मार्च।
सरगुजा जिला नेटबाल संघ की प्रतिभावान राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबु गुप्ता चयन छत्तीसगढ़ महिला नेटबाल टीम में,जो टीम आयोजित 40 वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता नागपुर में 1मार्च से 4 मार्च 2023 तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश से महिला व पुरुष टीम सम्मलित होगी।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने  खुशबु गुप्ता  का राष्ट्रीय प्रतियोगिता नागपुर के लिए चयन होने पर बधाई दी और यह भी बताया कि खुशबु गुप्ता मेरे साथ मिलकर कई स्थानिय स्कूलों के बच्चों को नेटबाल भी सिखाती है और स्वमं भी अभ्यास करती है। सरगुजा जिला में नेटबाल खेल का प्रशिक्षण विगत पांच वर्षों से चल रहा है नेटबाल खेल का प्रशिक्षण स्थानीय गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाता है।

सरगुजा जिला से खुशबु गुप्ता के राष्ट्रीय महिला नेटबाल प्रतियोगिता नागपुर चयन होने पर, सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शणर सिंहदेव अग्रीम बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य कामना की साथ ही इस खेल को बढ़ावा देने की बात कही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news