बस्तर

बूथ स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जानकारियों को करें साझा -किरण देव
11-Mar-2023 9:03 PM
बूथ स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जानकारियों को करें साझा -किरण देव

भाजपा विधि प्रकोष्ठ बस्तर संभाग की बैठक

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय जगदलपुर में हुई। बैठक शुरू होने से पहले भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। स्वागत उदबोधन विधि प्रकोष्ठ के बस्तर के जिला संयोजक सपन देवांगन ने किया।

  बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा विधि  के प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव 2023 के लिए सरकार के विरुद्ध कमर कसकर तैयार रहने मार्गदर्शन दिया। मौजूदा सरकार की नाकामियों एवं जनविरोधी नीतियों एवं वादा खिलाफी को जनता के समक्ष रखने एवं जरूरत पडऩे पर न्यायालय में आवाज उठाने हेतु प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 4 वर्ष के कार्यकाल में अपने वादे पूरे न कर सिर्फ जनता के पैसों का दुरुपयोग किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवनारायण पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं का कार्यक्षेत्र चूंकि बेहद व्यापक होता है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से जीवंत संबंध और संवाद होता है। इसलिए अधिवक्ता अपनी दायित्व का भली-भांति निर्वहन कर सकते हैं।

पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा किरण देव ने कहा कि अधिवक्ता बंधु अपने पक्षकारों को शासन की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दें। बूथ स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जानकारियों को साझा करें।  जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि विधि प्रकोष्ठ की भूमिका हर पल हर सर विशेषताएं एवं चुनाव के दौरान विधि प्रकोष्ठ की भूमिका सबसे प्रमुख होती है।

प्रदेश सह संयोजक गोपाल दीक्षित ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन ठाकुर ने किया एवं आभार जिला सह संयोजक प्रीति वानखेड़े किया।

विधि प्रकोष्ठ के संभागीय बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश पाणिग्राही, जय प्रकाश पाढ़ी, संजय विश्वकर्मा, राकेश सोनी, राजेश श्रीवास्तव, आनंद मोहन मिश्रा, दीपक त्रिवेदी, झरना बागर, ईश नारायण पांडेय, ईश्वर साहू, जितेंद्र शुक्ला, सारंगधर कौशिक, क्षमा साहू, जे एस राठौर, महेश बघेल, ऋषिराज पटवा, अभिषेक पाण्डे, विकास दाऊ, कृष्ण कुमार सिंग, लिलेन्द्र वर्मा, नितिन जैन, विजय साहू, सागर देवरे, गणेश दहिया   एवं बस्तर संभाग के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news