महासमुन्द

10 लाख के गांजा संग 2 हिरासत में
29-Mar-2023 2:47 PM
10 लाख के गांजा संग 2 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 मार्च। महासमुंद पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों से दो सफेद प्लास्टिक बोरियों में गांजा 50 किलो 200 ग्राम कीमत 10 लाख रुपए तथा स्कार्पियो कीमती 5 लाख रुपए, 2 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10 हजार रुपए बरामद किया है। मामला घटनास्थल जगदीशपुर रोड ओवरब्रिज के पास बसना का है।

पुलिस के अनुसार बसना थाना पुलिस अपने स्टाफ के साथ शासकीय वाहन के पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिेंग हेतु  बसना टाउन जगदीशपुर रोड बसना की ओर रवाना हुई थी, तभी जगदीशपुर रोड ओवरब्रिज के पास बसना में बसना सिटी की ओर से एक स्कार्पियो आते दिखा। उक्त वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम परमेश्वर बरेठ (25) तथा दिलीप कुमार राठौर (32) दोनों गांव अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा बताया।

दोनों ने पुलिस को बताया कि वाहन में गांजा ले जा रहे हैं। अत: उक्त वाहन से दो सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई गांजा 50 किलो 200 ग्राम कीमत 10 लाख रुपए बरामद किया। दोनों के खिलाफ थाने में 20 ख नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news