रायपुर

साढ़े पांच लाख जुएं में हारा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। तिल्दा नेवरा इलाके में एक महीने पहले पेट्रोल पंप में हुए गबन के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अजय फिलिंग मं मुंशी का काम करता था। जिसने पंप से 608000रू पए नगदी राशि का गबन कर वहां से फरार हो गया।
प्रार्थी वजीर सिंह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका अजय पेट्रोल फिलिंग स्टेशन के नाम से ग्राम जोता पंप है। जहां मुंशी विजय सिंह निवासी हरियाणा जो करीब 2 साल से पेट्रोल पंप में काम करता था। हिसाब किताब अपने पास रखता और 5 लाख एकत्र हो जाने पर बैंक में जमा करता था। इसी बीच 9फरवरी को 6लाख 8 हजार को बैंक में जमा करने के लिए ले गया। जिसके बाद से मुंशी का कोई पता नहीं चला उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। जिसकी जानकारी पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मिलने पर वजीर सिंह हिसाब किया तो 498820/ रु ,80000/रु, 21180 कुल रकम 608000 रूपए का गबन कर भाग गया। जिसपर प्रार्थी ने थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 408 का अपराध दर्ज किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की गई। इसी बीच मुखबीर से सूचना पर आरोपी पकड़ा। पूछताछ में 608000 को गबन कर हरियाणा जाना बताया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने 5,58,00रूपए को जुआ में हारना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाकी रकम 50 हजार जब्त किया।