महासमुन्द

सत्याग्रह स्थल पर हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारा
31-Mar-2023 3:08 PM
सत्याग्रह स्थल पर हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारा

करणी कृपा स्टील प्लांट के विरोध में 4 सौ से दिनों से आंदोलन कर रहे सैकड़ों किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 मार्च।
रामनवमी पर सत्याग्रही किसानों ने धरना स्थल पर हवन-पूजन के बाद कन्या भोज कराया। मालूम हो कि महासमुंद जिले के खैरझिटी, कौंवाझर, मालिडीह के सैकड़ों किसान पिछले 399 से दिनों से सत्याग्रह कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक करणी कृपा स्टील पावर प्लांट को सरकार नामंजूर नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सत्याग्रही किसानों का कहना है कि खैरझिटी, कौंवाझर, मालिडीह के सैकड़ों किसानों की कृषि भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लग रहाहै। इसके विरोध में विगत 25 फरवरी 2023 से अंचल के किसान छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड धरना सत्याग्रह कर रहे हैं।

रामनवमी पर किसान मोर्चा के सत्याग्रही महिला किसानों ने नव कन्या भोज और भंडारा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम  दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चला। इसमें अंचल के किसान, जवान एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी ने संकल्प लिया कि जमीन बचाओ जैसे कल्याणकारी भावना और सेवाभावी संदेश को गांव-गांव तक पहुंचा कर किसान मोर्चा से जोड़ेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news