बलौदा बाजार

नव वर्ष प्रभातफेरी से लेकर रामनवमी की शोभायात्रा तक सुनाई दी हिन्दूराष्ट्र बनाने की गूंज
01-Apr-2023 7:51 PM
नव वर्ष प्रभातफेरी से लेकर रामनवमी की शोभायात्रा तक सुनाई दी हिन्दूराष्ट्र बनाने की गूंज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 1 अप्रैल। गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन में संचालितधर्मसंघ, पीठपरिषद, आदित्यवाहनी, आनंदवाहनी के द्वारा भाटापारा में नए वर्ष के अवसर में भारत हिन्दूराष्ट्र घोषित हो और गौ हत्या बंद हो ये संकल्प ले कर शालीनता पूर्वक भजन कीर्तन करते हुए रामसप्ताह चौक से प्रभातफेरी निकाली गई और उसके बाद शहर के मुख्य स्थान जय स्तम्भ चौक में संगठन द्वारा लगाए गए सनातन धर्म की मुख्य ध्वज को भी बदला गया। प्रभातफेरी में भाटापारा के सभी समाज के लोगो ने हिस्सा लिया।

रामनवमी में किया प्रसादी वितरण

जल्द भारत हिन्दूराष्ट्र घोषित हो इस उद्देश्य के साथ संगठन के द्वारा अनवरत सेवा प्रकल्प के माध्यम से जनजागरूपता अभियान चला रहा है, क्योंकि जगद्गुरु शंकराचार्य जी हमेशा ये कहते है कि अगर हर व्यक्ति आपस मे सद्भाव पूर्वक संवाद और सामंजस्य साध कर कोई कार्य करे, सेवा प्रकल्प चलाये तो जल्द ही भव्य भारत का निर्माण निश्चित है।

शंकराचार्यजी ने साढ़े तीन वर्ष में भारत हिन्दूराष्ट्र घोषित हो जाएगा ये अपने श्री मुख से घोषणा की थी जिसमें 18 माह निकल चुके है और आज हमें चारों ओर से भारत को हिन्दूराष्ट्र घोषित कराने की आवाज सुनाई दे रही है। पुरिपीठाधीश्वर शंकराचार्य जी ने हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिन्दूराष्ट्र बनाएंगे और हर हिन्दू सेना हो ,हर हिन्दू सनातनी हो ये जयघोष दिया है, जो कि आज हर हिन्दू के मुख में बस गया है।

जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि संगठन के द्वारा जल्द ही भारत हिन्दूराष्ट्र घोषित हो इसके लिए जिले में हिन्दूराष्ट्र अभियान यात्रा निकालने की तैयारी भी की जा रही है, जिससे की क्षेत्र के सभी लोग हिन्दूराष्ट्र अभियान से जुड़ सके और जब भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाएगा तो गर्व के साथ ये बोल सके कि हमने भी भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के इस अभियान में अपना योगदान दिया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news